एयरस्पेस और बाघा बॉर्डर बन्द, शिमला समझौते को भी रद्द करने की धमकी, भारत की कार्यवाही पर पाक का जवाब

द्विपक्षीय समझौते भी स्थगित होंगे: कहा- भारत ने सिंधु जल रोका तो यह जंग जैसा होगा|विदेश,International - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिये हैं। इससे पाकिस्तान की छटपटाहट साफ देखी जा सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज आनन-फानन में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (एनएससी) की बैठक बुलाई। इसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद पैदा हुई स्थिति और भारत के कदमों पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद पाकिस्तिान ने कई फैसले लिये हैं।
पाक ने भारत पर लगाये आरोप
पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह अंर्तराष्ट्रीय नियमों और यूएन प्रस्तावों का उल्लंघन करता है। पाकिस्तान के अन्दर आतंकवाद फैलाता है। कश्मीर पर अवैध कब्जा कर वहां लोगों पर अत्याचार करता है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह शिमला समझौते सहित भारत से किये गये सभी द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
पाकिस्तान की एनएससी ने क्या बोला
पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रोकने के कदम को पूरी तरह खारिज किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि यह एक अंर्त राष्ट्रीय संधि है। जिसे भारत अकेले निलंबित नहीं कर सकता है। यह पाकिस्तान की 240 करोड़ जनता के लिये लाइफलाइन है। इस पर कोई समझौता नहीं होगा। पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोका या मोड़ा तो इसे युद्ध की कार्यवाही माना जायेगा। पूरे राष्ट्रीय बल से जवाब दिया जायेगा।
पाकिस्तान ने लिए ये फैसले
– पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर तत्काल बंद किया गया. भारत से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. साथ ही जो लोग वैध वीज़ा से पाकिस्तान गए हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक वापस लौटने को कहा गया है।
– SAARC वीज़ा योजना के तहत भारतीयों को जारी सभी वीज़ा रद्द करने का फैसला लिया है. सिर्फ सिख तीर्थयात्रियों को छूट रहेगी. बाकी सभी को 48 घंटे में पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है।
– इस्लामाबाद स्थित भारतीय सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछनीय व्यक्ति’ घोषित कर 30 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है.
– पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग में स्टाफ की संख्या 30 तक सीमित की गई।
-भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस तत्काल बंद करने का फैसला लिया गया है।
– भारत के साथ हर तरह का व्यापार, चाहे किसी तीसरे देश के रास्ते से हो, तत्काल रोका गया ।
पाकिस्तान का दावा
पाकिस्तान ने दावा किया कि उसकी सेना पूरी तरह तैयार है और देश की संप्रभुता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए कोई भी क़दम उठाने को तैयार है।  भारत के हालिया कदमों को ‘दो राष्ट्र सिद्धांत’ की सच्चाई का प्रमाण बताया और कहा कि क़ायद-ए-आज़म जिन्ना की 1940 की पाकिस्तान प्रस्तावना आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *