रातभर खौफ में रही PAK एयरफोर्स, कराची से 18 जेट भेजे

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना में 28 पर्यटकों की मौत के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने मंगलवार शाम तीनों फोर्स के कमांडरों की बैठक ली। 18 फाइटर जेट कराची एयरबेस से भारत से लगी सीमा की ओर एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं। ये स्टेशन लाहौर और रावलपिंडी में हैं। पता चला है कि ये सभी 18 जेट चीन निर्मित जेएफ-17 हैं।
आर्मी चीफ मुनीर को भारत की ओर से पाक के कब्जे वाला कश्मीर में स्ट्राइक के खतरे का डर है। यहां पर लश्कर के लॉन्च पैड हैं। लगभग 740 किमी लंबी नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तानी फौज की तैनाती बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने अरब सागर में फायरिंग एक्सरसाइज भी शुरू कर दी है। लेकिन पाकिस्तान का मानना है कि अभी भारत की ओर से जमीनी सैन्य कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान ने सभी 20 कॉम्बैट फाइटर जेट स्क्वाड्रन को हाई अलर्ट पर रखा है। आर्मी चीफ मुनीर ने बुधवार को भी कमांडरों की बैठक ली।

बुधवार शाम पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग (CCS) की बैठक हुई थी। इसमें सिधु जल समझौते को रोक दिया गया। - Dainik Bhaskar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *