जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एनकाउंटर, डूडू बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

श्रीनगर. पहलगामा आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर शुरू हुआ है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेर लिया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। 23 अप्रैल की शाम को तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। यहां आतंकी एक घर में छिपे थे।
वहीं, 23 अप्रैल की सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा था। आतंकियों के पास से बरामद सामान में 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। यहां भी बड़े स्तर पर आतंकियों की सर्चिंग जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *