तहव्वुर राणा के खिलाफ पीडि़तों का गुस्सा फूटा-न बिरयानी और न आराम – 2 से 3 माह में हो फांसी
नई दिल्ली. साल 2008 के 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा आज गुरूवार को भारत पहुंचने वाला है। 64 वर्षीय तहव्वुर राणा जो पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है। लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बन्द था। वह मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का नजदीकी सहयोगी माना जाता है। फरवरी में अमेरिका के व्हाइट हाउस में पीएम नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बैठक हुई थी। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ने एक बहुंत खतरनाक आतंकी को भारत भेजने की इजाजत दे दी हैं तांकि वह भारत में सजा भुगते। इसके बाद अब उसे भारत लाया जा रहा है।
भारत लाने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने बताया कि भारत की एक बहु-एजेंसी टीम अमेरिका पहुंची जो सभी कागजी कार्यवाही औरकानूनी औपचारिकतायें पूरी करने के बाद विशेष विमान से उसको भारत लेकर आ रहे हैं। राणा की अमेरिका में प्रत्यर्पण रूकवाने की आंखिरी कोशिश भी असफल रही है। जब अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। भारत पहुंचने केबाद राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा जायेगा। जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम कर लिय हैं। अब अदालत के आदेश के इंतजार है। इस खबर के बाद देष में आम जनता और पीडि़तों की प्रतिक्रियायें सामने आयी है।
राणा को जल्द हो फांसी- पीडि़त बोले
मोहम्मद तौफीक उर्फ छोटू चाय वाला जिनकी सतर्कता से कई जाने बची थी ने कहा है कि भारत को तहव्वुर राणा जैसे आतंकियों कोई सुविधा नहीं देनी चाहिये। न बिरयानी और न ही आराम, जैसे कसाब को दी गयी थी। ऐसे आतंकियों के लिये अलग स कानून बनना चाहिये। जिससे 2-3 माह में उन्हें फांसी दी जा सके। हमले की पीडि़ता देविका नटवरलाल रोटावन ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है। तहव्वुर राणा को आखिरकार भारत वापिस लाया जा रहा है। यह भारत के लिये आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हे। इसलिये मैं बहुत खुश हूं मैं भारत और अमेरिका की सरकारों को धन्यवाद देना चाहती हूं। अमेरिकी सरकार ने भारत सरकार का भरपूर साथ दिया। मेरी मांग है कि राणा को वापिस लाते ही उससे जानकारी जुटाई जाये। पाकिस्तान में अभी भी छिपे हुए आतंकवादियों के बारे में जानकारी जुटाई जाये। 26/11 के लिये उनकी योजना और ऐसा क्यों किया गया। इसका पता लगाया जाये। तहव्वुर राणा को जल्द से जल्द मौत की सजा दी जाये।
