VISM हाॅस्पिटल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर – ग्रामीणों ने उठाया लाभ
ग्वालियर. VISM हाॅस्पिटल द्वारा 9 अप्रैल को ग्राम मसूदपुर, भितरवार रोड़ पर एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 230 से अधिक ग्रामीणवासियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परक्षण कराया। डाक्टर्स टीम ने उन्हें विभिन्न बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयाॅ निःशुल्क वितरित की। शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ईसीजी जैसी अन्य जाँचे निःशुल्क की गई।
इस असवर पर हाॅस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. एके गुप्ता ने उपस्थित लोगो को बताया कि VISM हाॅस्पिटल द्वारा समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। टीम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर रोगियो को निःशुल्क चिकित्सा दी जाने का कार्य किया जाता रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाॅस्पिटल द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक निःशुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें अलग-अलग विभागों के चिकित्सक अपनी सेवाऐं देते है। इस मौके पर हाॅस्पिटल के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाॅफ मौजूद रहा।
