यहां समझे-नये आधार ऐप से डेटा का दुरूपयोग और लीक का खतरा कम होगा,
नई दिल्ली. आधार कार्ड को लेकर एक नया एप लॉन्च किया गया है जो असल में यूजर्स की डेटा प्रायवेसी का बरकरार रखेगा और यूजर्स को कहीं भी आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी लेकर घूमने की आवश्यकता नहीं होगी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार का एक समारोह में नये के संबंध जानकारी देते हुए कहा है कि आधार ऑथेंटिकेशन का नया एप आने के बाद यूजर्स को होटल से एयरपोर्ट तक कहीं भी आधार कार्ड या उसकी कॉपी लेकर घूमने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां आपको बताते चलें कि यह एप अभी बीटा वर्जन में और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण इस पर टेस्टिंग कर रहा है।
आधार ऑथेंटिकेशन यूपीआई की तरह सिम्पल
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीउियो में दिखाया है कि यह नया आधार एप कैसे काम करता है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है न्यू आधार ऐप, फेस आईडी ऑथेंटिकेशन वाया मोबाइल ऐप। इसके साथ ही उन्होंने नो फिजिकल कार्ड और नो फोटोकॉपी जैसे शब्दों का उपयोग किया है। छोटे से वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि पहले एक क्विक रिस्पॉस कोड यानी कि क्यू आर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद वह ऐप सेल्फी कैमरे के जरिये आपके फेस ऑथेंटिकेट करेगा। इस ऑथेंटिकेशन में सिर्फ बेसिक डिटेल्स को शेयर किया जायेगा जो उसको चाहिये। वर्तमान समय में आधार कार्ड स्कैन कराने पर या फिर उसकी कॉपी देने पर आधार कार्ड प्रिंटेड सभी डिटेल्स उस शख्स या एजेंसी तक पहुंच जाती है।
नये ऐप के लाभ
नया आधार ऐप आने के बाद आपके आधार कार्ड की डिटेल्स पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। यह सुनिश्चित करेगा कि आपके आधार कार्ड से जुडा डेटा लीक नहीं होगा। नये ऐप पर ऑथेंटिकेशन के प्रोसेस की उस शख्स या उस एजेंसी तक सिर्फ वही डिटेल्स पहुंचेगी। जिसकी असल में उसे आवश्यकता है।
आधार के नए ऐप में खास क्या है?
आधार के नए ऐप से फेस आईडी और क्यूआर स्कैनिंग के जरिए डिजिटली वेरिफिकेशन होगा.
आधार के नए ऐप से यूजर्स के अनुमति के बिना डेटा शेयर नहीं होगा, प्राइवेसी में इजाफा होगा.
अब वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी.
होटल, एयरपोर्ट पर फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. आधार के नए ऐप से फर्ज़ीवाड़ा और एडिटिंग की कोई गुंजाइश नहीं होगी.
