बैजाताल नौकायन के लिए तैयार, सोमवार से होगा नौकायन प्रारंभ
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा बैजाताल बोट क्लब में संचालित नौकायन का पुनः संचालन 7 अप्रैल को शाम 6 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजाताल को साफ कर उसमें नगर निगम द्वारा पानी भर दिया गया है । अब यह पर्यटन स्थल नौकायन और पर्यटन के लिए तैयार है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा बैजाताल बोट क्लब में संचालित नौकायन का पुनः संचालन 7 अप्रैल को शाम 6 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार ग्वालियर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजाताल की सफाई कार्य पूर्ण किया गया है। इसके साथ ही इसमें पानी भी भर दिया गया है जल्द ही इसके अंदर मछलियां भी डाली जाएगी ।

