PM नरेन्द्र मोदी ने किया पम्बन ब्रिज का उद्घाटन

रामेश्वरम्. पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। इसका नाम पम्बन ब्रिज है। ब्रिज 2.08 किमी लम्बा है। इसकी नीवं नवम्बर 2019 में पीएम मोदी ने रखी थी। ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ना है। पीएम मोदी ने ही नवम्बर 2019 में इसकी नींव रखी थी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे डबाल ट्रैक और हाईस्पीड ट्रेनों के लिये डिजाइन किया गया है।
स्टील से बने नये ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गयी है। जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचायेगी। पुराना 2022 में जंग लगने की वजह से बन्द कर दिया गया था। इसके बाद से रामश्वरम और मंडपम के बीच रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गयी थी। रामायण के मुताबिक रामसेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से शुरू हुआ था। इस वजह से यह आस्था के नजरिये से भी महत्वपूर्ण हे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 8300 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से विभिन्न रेल और सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।
नए पम्बन ब्रिज की खासियत
फुली ऑटोमेटेड वर्टिकल लिफ्ट स्पैन – पुराने मैनुअल शेरजर लिफ्ट की तुलना में नया पुल पूरी तरह से ऑटोमेटेड वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम से लैस है। इससे ट्रेन संचालन ज्यादा आसान होगा।
ज्यादा ऊंचाई से गुजर सकेंगे जहाज – पुराना पुल 19 मीटर ऊंचाई तक खुलता था, लेकिन नए पुल में 22 मीटर का एयर क्लियरेंस दिया गया है। इससे बड़े जहाज आराम से गुजर सकेंगे।
डबल ट्रैक और इलेक्ट्रिफिकेशन – नए पुल को तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डबल ट्रैक और इलेक्ट्रिफाइड सिस्टम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *