मुरैना का बाइक चोर डबरा से गिरफ्तार, कब्जे से 4 बाइक बरामद
डबरा. पुलिस ने पिछोर रोड से शुक्रवार को एक बाइक चोर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 4 मोटरसाईकिल बरामद की गयी हे। पुलिस ने आरोपी की पहचान मुरैना जिले के काशीपुर निवासी परशुराम 40, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पिछोर रोड से दबोचा था।
बाइक चुराने मुरैना से बस आता था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने 23 मार्च को रेलवे स्टेशन के पास से एक मोटरसाईकिल चुराई थी। इसके अलावा 27 फरवरी को देहात थाना इलाके से एक और दो अन्य जगहों से बाइक चोरी की थी। आरोपी की कार्यप्रणाली के मामले में पुलिस ने बताया है कि वह बस से डबरा आता था। यहां रेकी करने के बाद बाइक चोरी कर मुरैना भाग जाता था। इस कार्यवाही में टीआई यशवत गोयल, एसआई सुरेश कुशवाह, एएसआई गंगा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक रामवरण लोधी आदि टीम शामिल रहे हैं।

