Uncategorized

पटाखा फैक्ट्री में एमपी के 18 श्रमिकों की मौत, बॉयलर के विस्फोट से 50 मीटर दूर तक बिखरे अंग

हरदा. गुजरात की एक पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटने से मध्यप्रदेश के 18 श्रमिकों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह 8 बजे बनासकांठा के पास ही डीसा में हुई है। 3 की हालत नाजुक है। वहीं 5 मजदूर मामली रूप से जख्मी है। कई श्रमिकों मलबे में दबे होने की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सभी श्रमिकों हरदा जिले के हंडिया और देवास जिले के निवासी है। श्रमिकों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मजदूर 2 दिन पहले ही गुजरात गये थे। विस्फोट के दौना श्रमिक पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई श्रमिकों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गये। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिल हैं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5-6 घंटे लगे। सभी 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिये यहां आये थे और पटाखे बनाने काकाम कर रहे थे।
40 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गये 3 श्रमिक
गुजरात के डीसा की एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया है कि घटना में घायल सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 श्रमिकों का उपचार जारी है। यह 40प्रतिशत से ज्यादा झुलस गये है। उन्होंने बताया है कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच चल रही है।
हरदा और देवास के रहने वाले थे मजदूर

राकेशभाई पिता सत्यनारायण नायक, हंडिया
सुरेशभाई अमरसिंह नायक, हंडिया
विजयभाई नायक, उम्र-23,निवासी, हंडिया
विष्णुभाई सत्यनारायणभाई नायक, हंडिया
धनराजभाई संतोषभाई नायक, हंडिया
दलिबेन पत्नी राकेशभाई नायक
पग पिता अवशेशो
किरेनबेन बेटी राकेशभाई नायक
लखन नी मोती बेन बेटी गंगारामभाई नायक, उम्र-13
लखनभाई गंगारामभाई नायक, सिधलपुर
लखन नी माता पत्नी गंगारामभाई नायक
लखनभाई पत्नी गंगारामभाई
लखन नी नानी बेन बेटी गंगारामभाई नायक
अवशेशो लाखन नो भाई गंगारामभाई नायक
हड (मथु)
मेहुलभाई शंकरभाई लुहार
गुड्डीबाई बेटी अमरसिंग नायक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *