Uncategorized

प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, परिजन बार-बार पुलिस भेजकर धमकी दे रहे है

ग्वालियर. एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस की जनसुनवाई में सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार को युवक-युवती ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचे है। दोनों ने बताया है कि उन्होंने दिल्ली न्यायालय और आर्य समाज में शादी कर ली है। मुरार थाना इलाके के प्रसादी नगर निवासी मनीष सिंह धानुक और हिमांशी राजपूत ने 24 मार्च को शादी कर ली है। दोनों के पास कोर्ट मैरिज का सटिफिकेट भी है। हिमांशी और मनीष की मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। पिछले 5 वर्षो से एक -दूसरे से प्रेम करते थे।
हिमांशी ने बताया कि उसके परिवार वाले शादी से नाराज हैं। वे बार-बार पुलिस भेज रहे हैं। उसके पिता और परिवार वाले उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों डरे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने प्रेमी जोड़े की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। साथ ही थाना पुलिस को युवती के परिजनों को बुलाकर समझाने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *