भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अर्घ्यदान कर शहरवासियों ने की सुख समृद्वि की कामना

कालयुक्तनाम नवसंवत्सर स्वागोत्सव में किया गया नूतन वर्ष का अभिनंदन
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर के स्वागत के लिये नव संवत्सर महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा नूतन वर्ष पर भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अर्घ्यदान देकर नये वर्ष का स्वागत किया गया तथा ग्वालियर शहर के विकास एवं नागरिकों की सुख समृद्वि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, समीक्षा गुप्ता, पूर्व सभापति राकेश माहौर, संस्कार भारती से शेखर दीक्षित, बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
         नगर निगम, ग्वालियर एवं संस्कार भारती के संयोजन में फूलबाग स्थित जलविहार के मनमोहक परिसर में आयोजित नव सवंत्सर महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 4.40 बजे, संकीर्तन यात्रा के साथ किया गया। इसके पश्चात सुश्री लक्ष्मी धवल द्वारा शुभारंभ गीत ज्योति कलश छलके की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा जैन वाणी प्रार्थना की प्रस्तुति दी गई। वैदिक ऋचाओं का वाचन  किया गया।
इसके साथ ही सुप्रभात गायन नरेंद्र कूटे द्वारा गया गया। साथ ही संकल्प गीत इतनी शक्ति को नवनीत कौशल द्वारा गाया गया। निवेदन गीत के उपरांत सूर्य अधर्य दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंख ध्वनि के साथ भगवान भुवन भास्कर की प्रथम रश्मि को अर्घ्यदान देकर शहर के विकास एवं जगत कल्याण की कामना के साथ जलबिहार परिसर में उपस्थित सैकड़ों की संख्याओं में गणमान्य नागरिकों द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के अगले क्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा शहरवासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं एवं संदेश दिया। और कहा कि आज सृष्टि के सृजन का दिवस है। भारतीय संस्कृति एवं परम्परा को बढ़ावा देने तथा देश की युवा पीढ़ी को भारत की परम्पराओं से अवगत कराने व भारतीय संस्कारोें को सिंचित करने के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दू नववर्ष नव सवंत्सर महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
      इसके पश्चात कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रांरभ की गई जिसमें  बंगाली समाज द्वारा देवी आह्वान आगोमनी की प्रस्तुति हुई। श्रीमती मोनिका मिश्रा के दल ने पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रमुख पारंपरिक वाद्यों की संगत लोक वाद्य कचहरी की प्रस्तुति कल्पना विनोद मिश्रा दतिया द्वारा दी गई। पद्मजा पिल्लई समूह के दल, सोनी ग्रुप, विपिन दीपक राठौर के दल, शालिनी भटनागर ग्रुप, कृष्णा कदम ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर नववर्ष को आनंदित कर दिया। इसके पश्चात रेडिएंट ग्रुप द्वारा योग पिरामिड बनाया। राधा प्रिय ग्रुप द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी तथा माइकल डांस एकेडमी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद श्री जगत नारायण शर्मा और उनकी टीम द्वारा पखावज वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। नव सवंत्सर स्वागतोत्सव महोत्सव के अवसर पर जलबिहार परिसर में संस्कार भारती सामाजिक संस्था के अनेक पदाधिकारीगण एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *