जलबिहार में नवसत्वसर पर हजारों लोगों ने सूर्य को अर्घ्य देकर किया स्वागत

ग्वालियर. हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर जलबिहार में विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 5.30 बजे गुड़ी पर दीप प्रज्वलित और संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत कर की गयी। रंगोली निर्माण और सूर्य स्तुति की गयी।
रंगोली निर्माण और सूर्य स्तुति के अर्घ्य देकर की गयी। सामूहिक रामधुन के साथ पारंपरिक गुड़ी की सजावट की गयी। उगते सूर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य दिया गया। जलबिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में निमोली प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में संस्कार भारती के लोगों सामूहिक भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
हिन्दू कलैंडर के मुताबिक चेत्रमास की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को मनाया जाना वाला गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष का प्रमुख पर्व है। यह त्यौहार महाराष्ट्र में विशेष उत्साह से मनाया जाता है। कर्नाटक, आंधप्रदेश और गोवा में इसे ’’उगादी‘‘ के नाम से जाना जाता है।
विशेष पूजा गुड़ी पड़वा पर
गुड़ी को स्थापित करने के बाद, परिवार के सदस्य पूजा के लिये इकट्ठा होते हैं। इस पूजा में गंगाजल से स्नान किया जाता है। भगवान गणेश, भगवान राम और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। विशेष रूप से घर में समृद्धि और सुख-शांति की कामना की जाती है। नीम के पत्ते और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *