होटल तानसेन रेजिडेंसी से वसूला सफाई शुल्क

ग्वालियर –स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है, जिसके तहत ग्वालियर पूर्व विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में सिटीसेंटर स्थित होटल तानसेन रेजिडेंसी की सफाई शुल्क 5000 रूपये जुर्माना राशि वसूली गई। जिसमें उपस्थित फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी जेडएचओ, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *