बीयर बार शराब पीकर बार के बाहर युवकों में चले लात-घूंसे, पुलिस पहुंचने से पहले सभी मौके से भागे
ग्वालियर. छप्परवाला पुल स्थित एक बीयर बार के बाहर शराब के नशे में युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इन्दरगंज थाना क्षेत्र के छप्परवाला पुलिस स्थित सुदर्शन बीयरबार के सामने हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आधा दर्जन युवक बीच .चौराहे पर एक -दूसरे को लात घूंसे से पीट रहे है। इस बीच मोके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बुधवार की देर रात की इस घटना का वीडियो गुरूवार की दोपहर को सामने आया है। राहगीरों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि वे एक-दूसरे को पीटने लगे। एक मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो के आधार पर पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर रही है। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
