जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी जिलों मे हो प्रभावी कार्यवाही

ग्वालियर – जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 30 मार्चको वर्ष प्रतिपदा के दिन क्षिप्रा नदी के तट उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन से किया जायेगा। अभियान के तहत संपूर्ण मध्यप्रदेश में जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों का क्रियांवयन किया जायेगा। अभियान 30 जून तक चलेगा। जिलों कि विस्तृत कार्य योजना तैयार कर जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किये जाये। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने गुरुवार को ऑनलाईन अभियान की समिक्षा के दौरान यह बात कही है। समिक्षा के दौरान ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऑनलाईन शामिल हुए।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान, आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और सीएम हेल्पलाईन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गयी।
संभागीय आयुक्त ने कहा है कि जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिये सभी जिलों में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य योजना बना कर कार्य किये जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल प्रबंधन के लिये भी सभी तैयारियां समय रहते करने के निर्देश दिए है। जिन ग्रामों में पूर्व में पेयजल परिवहन की आवश्यकता पड़ी है उन ग्रामों मे विशेष प्रयास किये जाए जिससे पेयजल परिवहन की स्थिति न बने। जिले में खेत तालाब , अन्य तालाबों के निर्माण कार्य भी हाथ में लिए जाए। शासन स्तर से प्राप्त लक्ष्य अनुरूप सभी कार्य हो यह भी सुनिश्चित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *