MP में होंगे विमेंस वर्ल्ड कप के मुकाबले

भोपाल. इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के मैच भले इंदौर को न मिले हों लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की निराशा विमेंस वर्ल्ड कप मैच के मिलने से दूर हो जाएगी। दरअसल 29 सितंबर से आईसीस विमेंस वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इस बार मेजबानी भारत कर रहा है। इस नाते इंदौर में भी मै खेले जाएंगे। इंदौर के अलावा रायपुर, विशाखापट्टनम, मोहाली और ति़रुवनंतपुरम में भी मैच होंग। हालांकि ये अभी तय नहीं कि इंदौर में कितने मैच होंगे और कौन-कौन से देशों की टीमें यहां भिडेंगी। इसका शेड्यूल अभी तय होना बाक है।
2024 में खेला गया था आखिरी टी-20
मध्य प्रदेश को 2018 के बाद लगातार 7वें साल आईपएल का एक भी मैच नहीं मिला है। इससे यहां के फैंस मायूस नजर आ रहे है। 14 जनवरी 2024 को इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। यह मैच होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि 2025 के शेड्यूल में इंदौर को एक मैच जरूर मिल सकता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 9 इंटरनेशनल मैच और इतने ही आईपीए मै हो चुके है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *