सिंधिया की ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से दूरी पर भाजपा में टेंशन

ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मौजूदगी में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर के विकास के लिए सीमाएं लांघने का आग्रह के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। माना जा रहा है कि अब इस आंतरिक टकराव में सिंधिया खेमे से ऊर्जा मंत्री ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि इस आग्रह के बाद तोमर ने चुप्पी साध ली है। केंद्रीय मंत्री और सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच शुरू हुई तकरार वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंच गई है।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवा ने नगर प्रवास के दौरान जिले वरिष्ठ नेताओं से भी इस संबंध में जानकारी ली और वरिष्ठ नेतृत्व इस मामले पर अब गंभीर नजर आ रहा है। सांसद भारत सिंह कुशवाह के उनके संसदीय क्षेत्र दखलंदाजी पर पार्टी में आतंरिक रूप से आपत्ति दर्ज कराने के बाद से सिंधिया जिले के सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों से दूरी बना ली है। इससे पहले एलिवेटड रोड सहित संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर अधिकारियों की बैठक लेकर अपडेट लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *