राजामान सिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्र-छात्राओं ने लगाये गंभीर आरोप, कुलपति के सामने दिया धरना, आरोपों की जांच करने के बनाई जांच समिति

ग्वालियर. राजामानसिंह संगीत विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा देखने को मिला जब छात्र-छात्राओं ने कुलपति स्मिता सहस्त्रबुद्धे के चेम्बर में घुसकर धना पर बैठ गये। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर साजन कुरियन मैथ्यूज द्वारा छात्राओं को प्रताडित किये जाने जैसे गंभीर आरोप लगाये है देर से अश्लील मैसेज भेजने और फोन करने जैसे आरोप लगाये है इसके अलावा विश्वविद्यालय की कक्षाओं में गायब रहने की शिकायत हैं।

देर शाम को जब छात्र-छात्राओं पर धरना समाप्त करने के लिये अभाविप के छात्राओं नेताओं पर दबाव डाला गया लेकिन इसका छात्रों पर कोई असर नहीं पडा तो रात 8 बजे सीएसपी झांसी रोड हिना खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होने कुलपति और छात्रों के बीच समन्वय का काम किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन कुलपति के माध्यम से सीएसपी हिना खान को सौंपा है। इस मौके पर सीएसपी इंदरगंज रबिन जैन, सीएसपी सर्किल का पुलिस बल राजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय पर तैनात रहा है। धरना स्थल पर सीएसपी हिना खान ने छा़त्र-छात्राओं को आश्वासन दिया। आपके ज्ञापन पर संबंधित खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। इसके छात्र-छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
जांच समिति गठन जो 15 दिन सोंपेंगी रिपोर्ट
अभाविप छात्र संगठन के छात्र नेता कृष्णा ने बताया कि राजामानसिंह संगीत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रोफेसर पर लगाये गये गंभीर आरोपों की जांच के करने एक जांच समिति का गठन किया गया है। कुलगुरू प्रोफेसर स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने पूरे प्रकरण की जांच के लिये 4 सदस्यीय समिति गठित की है। इनमें संगीत एवं कला विभाग की डॉ. गौरीप्रिया, डॉ. पारूल दीक्षित, माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पांडे और छात्रा शिवानी सिमोलिया को शामिल किया गया है।

