Uncategorized

2 बसों में लगी आग से जिन्दा जला क्लीनर

सिंगरौली. बस स्टैण्ड पर खड़ी 2 बसों में आग लग गयी। इनमें से एक बस में सो रहे क्लीनर की जिन्दा जलकर मौत हो गयी। हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे हुआ। यातायात थाना प्रभारी दीपेन्द्रसिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे की 3 तस्वीरें

सिंगरौली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई।
सिंगरौली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई।
इसी बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई।
इसी बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई।
आग से दोनों बसें पूरी तरह जल गई हैं।
आग से दोनों बसें पूरी तरह जल गई हैं।

ड्राइवर-कंडक्टर बाहर आए, क्लीनर फंस गया पुलिस के मुताबिक, सिंगरौली अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर विजय ट्रैवल्स की बस नंबर CG33 E 0813 और सिद्दीकी बस सर्विस की बस नंबर MP17 P 1277 आसपास खड़ी थीं। विजय ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लगी, जिसने सिद्दीकी बस को भी चपेट में ले लिया।हादसे के वक्त विजय ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर जाहिद खान, कंडक्टर काशी पटेल और क्लीनर हरीश पनिका सो रहे थे। कंडक्टर काशी बस में आगे, ड्राइवर जाहिद पीछे और क्लीनर हरीश बस के बीच वाली सीट पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे काशी की आंख खुली तो उसने बस में आग लगी देखी। वह घबराकर उठा और बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई।काशी आगे वाले गेट से जबकि जाहिद पीछे वाले गेट से बाहर आ गए लेकिन हरीश नहीं निकल पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बचने का समय नहीं मिला। वह जिंदा जल गया।

विजय ट्रैवल्स की बस में आग लगी, जिसने सिद्दीकी बस को भी चपेट में ले लिया।
विजय ट्रैवल्स की बस में आग लगी, जिसने सिद्दीकी बस को भी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *