MP में कर्मचारियों का भत्ता होगा दोगुना, MP ट्रांसको ने जारी किए आदेश

ग्वालियर. शहर में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी (एमपी ट्रांसको) में एक्स्ट्रा हाइटेंशन लाइनों एवं सबस्टेशनों का हॉटलाइन पद्धति से बिना शटडाउन लिए मेंटेनेंस जॉब-ऑपरेशन करने वाले कर्मियों के भत्ते में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही प्रति ऑपरेशन के लिए दिए जाने वाले भत्ते में भी दोगुनी वृद्धि कर दी गई है। पहले 6 रुपए से 40 रुपए के मध्य भत्ता मिलता था, अब यह 12 रुपए से 80 रुपए तक प्रति जॉब/ऑपरेशन के हिसाब से मिलेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर एमपी ट्रांसको के कार्मिकों को हाट लाइन मेंटेनेंस भत्ते में 2013 के बाद बढ़ोतरी की गई।
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने आदेश जारी भी कर दिए हैं। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर ही एमपी ट्रांसको में कार्यरत संविदा कार्मिकों को भी हॉटलाइन मेंटेनेंस प्रशिक्षण देकर उन्हें भी हॉटलाइन भत्ता दिया जाता है। पहले यह सिर्फ नियमित कार्मिकों के लिए लागू था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *