श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा मनाया गया होली महोत्सव
ग्वालियर. श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा रविवार की दोपहर में लैंडमार्क होटल में होली महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका रश्मि सिंह, निशा सिसोदिया, अजू सिंह और डॉली भदौरिया की देख रेख में आयोजित किया गया था।
श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा फागुन इस मौसम में होली की झलक दिखाने वाला होली महोत्सव आयोजित किया गया जिसमे समिति की सदस्य रंगबिरंगी बंधेज साड़ी में सम्मिलित हुयी । होली महोत्सव में महिलाओ ने होली के रोचक दोहे सुनाए और तितली – फूल , लोक नृत्य आदि विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्साह पूर्वक भाग लिया । समिति के संचालक सदस्यों का सम्मान किया गया और उन्हे रोचक उपाधि दी गई ।
फिर सबने रंगों और फूलों से होली खेल बृज की होली को साकार किया कार्यक्रम का सुंदर संचालन मोनिका भदौरिया ने किया कार्यक्रम में अंजली भदौरिया , पूनम तोमर एवं शिखा तोमर ने होली पर आधारित मनभावन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी । महोत्सव में सुजाता संग्राम सिंह को समिति मे उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
होली महोत्सव के प्रमुख आकर्षण
होली के दोहे
विजेता –
प्रियंका भदौरिया, साधना सिंह, आरती भदौरिया, रंगबिरंगी तितली गेम-
विजेता –
अंजली भदौरिया,प्रतिमा जादौन, ममता कुशवाह ,होली लोक नृत्य –
विजेता
सुमन राठौर, इशू भदौरिया,किरण परिहार

