कॉम्बिग गश्त में 261 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 371 गुण्डा व बदमाशों को किया चेक

ग्वालियर . कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंहए के निर्देश पर ग्वालियर जिले में रविवार .सोमवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान ंेच कृष्ण लालचंदानीए गजेन्द्र वर्धमानए सुमन गुर्जरए निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने.अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग.अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गयाए उसके बाद अलग.अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हड़कंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने.अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशोंए वारंटियोंए गुंडोंए हिस्ट्रीशीटर बदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉजए ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विशेष तौर पर चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 132 स्थाई वारंटए 129 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 182 गुण्डा एवं 189 हिस्ट्रीशीटरों आरोपियों को चेक किया गया। कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना ग्वालियर में 01 फरार आरोपी को पकड़ा जाकर जिले के विभिन्न थानों में 08 अवैध शराबए जुआ 02 तथा सट्टा की 01 कार्यवाही की गई तथा 10 अन्य प्रकरणों में कार्यवाहियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *