नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म से हुई गर्भवती तो कराया गर्भपात, दोस्त के जीजा ने भी मदद के बहाने किया दुष्कर्म
ग्वालियर. एक नर्सिंग छात्रा से दोस्ती कर एक युवक ने शादी का वादा करके दुष्कर्म किया है इसके बाद आरोपी लगातार छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान नर्सिंंग छात्रा एक माह की गर्भवती हो गयी। जब उसने शादी के लिये दबाव बनाया तो आरापेी ने अपने जीजा से मदद मांगी। आरोपी के जीजा ने युवती को बातचीत के लिये बुलाया और उसके साथ ही दुष्कर्म किया और इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया और शोषण से परेशान पीडि़ता अब हजीरा थाने पहुंची है। रविवार की रात 12 बजे उसने एफआईआर दर्ज कराई है।
यूपी की युवती ने दर्ज कराई FIR
यूपी के झांसी निवासी 24 वर्षीय युवती रविवार को हजीरा थाने पहुंची और एक युवक और उसके जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीडि़ता ने बताया कि वह मुरैना के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। लगभग 1 वर्ष पहले उसकी दोस्ती सबलगए़ निवासी पुष्पेन्द्र रावत से हुई। जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गयी।
लगभग 4 माह पूर्व पुष्पेंद्र उसे 4 शहर का नाका स्थित अपने भतीजे के घर लेकर आया। जहां उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भी वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लगभग डेढ़ माह पहले जब पीडि़ता को पता चला िकवह गर्भवर्ती है तो उसने पुष्पेन्द्र पर शादी के लिये दबाव बनाया।
मिलने के बहाने बुलाया, फिर किया दुष्कर्म
जब छात्रा ने शादी के लिए जोर दिया, तो पुष्पेंद्र ने अपने बहनोई पान सिंह से मदद मांगी। पान सिंह ने छात्रा को बातचीत के लिए जौरा (मुरैना) बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया गया। गर्भपात के बाद अब आरोपी पुष्पेंद्र शादी से मुकर गया, जिससे परेशान होकर पीड़ित नर्सिंग छात्रा ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की तलाश जारी
हजीरा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार रात ही एक पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई है।

