6 माह में लोकायुक्त से हटाये जयदीप प्रसाद, एडीजी इंटेलीजेंस एसाई मनोहर बनाये गये, 15 आईपीएस के ट्रांसफर

भोपाल. राज्य सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। रविवार की रात को गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिये है। भोपाल में आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मरने वाले लोकायुक्त प्रभारी महानिदेशक, जयदीप प्रसाद को 6 माह में ही हटा दिया। उन्हें अब एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का दायित्व सौंपा गया है। जयदीप प्रसाद को 24 सितम्बर 2024 का जारी आदेश में लोकायुक्त संगठन का प्रभारी बनाया गया था।


जयदीप प्रसाद की जगह योगेश देशमुख को लोकायुक्त में प्रभारी महानिदेशक का दायित्व सौंपा गया है। वह अभी एडीजी इंटेलीजेंस का दायित्व संभाल रहे थे। एसाई मनोहर को एडीजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। सीएम के ओएसडी रहे राकेश गुप्ता को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया है। गुप्ता 5 माह पहले 24 अक्टूबर 2024 को सीएम सचिवालय में पदस्थ किये गये थे।
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एडीजी राजाबाबू सिंह उन्हें पीएचक्यू में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है।
डीआईजी को हटाया, गौरव राजपूत को आईजी रीवा बनाया
मऊगंज जिले में एक घटना में एएसआई की हत्या के बाद डीआईजी रीवा रेंज साकेत प्रकाश पांडे को हटा दिया गया है। उन्हें डीआईजी, पीएचक्यू में तैनात किया गया है। उनकी जगह राजेश सिंह चंदेल को रीवा रेंज का डीआईजी बनाया गयाहै। राजेश सिंह के पास अभी डीआईजी सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी है। वही गौरव राजपूत को रीवा रेंज का आई जी बनाया गया है। गौरव राजपूत के पास अभी ओएसडी, गृह विभाग की जिम्मेदारी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *