अररिया में एनकाउंटर में तनिष्ठ शौरूम लूटकांड के आरोपी मार गिराया, एसटीएफ के 3 जवान घायल
अररिया. बिहार के अररिया जिले में शनिवार की सुबह एसटीएफ की अपराधियों से एनकाउंटर हो गया है। एनकाउंटर में तनिष्ठ शोरूम लूटकांड का आरोपी ढेर हो गया है। जबकि एसटीएफ के 3 जवान भी घायल हो गये है।। अररिया पुलिस ने बताया है कि आज सुबह एसटीएफ को 2 अपराधियों को मूवमेंट की खबर मिली थीं इसी आधार पर घटनास्थल की घेराबंदी की गयी। पुलिस ने ललकारा तो वह भागने लगे और फायरिंग करने लगे। एसटीएफ ने जवाबी कार्यवाही की। एक अपराधी घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गयी दूसरा अपराधी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश में टीमें लगी है।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
पुलिस का कहना था कि पटना एसटीएफ की टीम और अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। दोनों टीमों ने नरपतगंज के तलहा में अपराधियों को घेर लिया था. एनकाउंटर में तीन एसटीएफ के जवान घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे. मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं.चुनमुन झा को गरीब 6 से 7 गोलियां लगी है। सदर अस्पताल अररिया में उसका ईसीजी और अन्य जांच की गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में चुनमुन झा नामक अपराधी को गोली लगी थी. उसकी मौत हो चुकी है। करीब 6 -7 गोली के एग्जिट प्वाइंट दिखाई दे रहे है। बाकी पोस्टमार्टम से क्लियर होगा. मारे गए अपराधी के पास से अमेरिकन पिस्टल जब्त की गई है।

