Uncategorized

बैजाताल में भरा पानी पर्यटन और नौकायन के लिए तैयार, हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर- प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजाताल को साफ कर उसमें नगर निगम द्वारा पानी भर दिया गया है । अब यह पर्यटन स्थल नौकायन और पर्यटन के लिए तैयार है। जल्द ही इसमें नौकायन भी शुरू कर दिया जाएगा।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार ग्वालियर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजाताल की सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही इसमें पानी भी भर दिया गया है जल्द ही इसके अंदर मछलियां भी डाली जाएगी । साथ ही यहां पर नौकायन भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
पुरानी छावनी क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।मदाखलत अधिकारी बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत पुरानी छावनी अटल गेट चौराहा से क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 23 तक लगे हाथ ठेले वालों को हटवाया गया। साथ ही पुरानी छावनी अटल गेट से ट्रांसपोर्ट नगर तक अनाधिकृत लगे बैनर, पोस्टर, कटआउट हटवाये गये। उक्त कार्रवाई मदाखलत निरीक्षक एवं दल (ग्रामीण) द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *