क्रेशर चालू करने के पर स्कूल संचालक को ठगा, व्यापारी से 10 लाख लिये, चेक बाउंस होने पर देते हैं धमकी
ग्वालियर. एक स्कूल संचालक और उनके परिवार के 2 सदस्यों पर 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की गयी है। शिन्दे की छावनी निवासी नरेश गुप्ता ने शिकायत में बताया कि टेकनपुर स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल के संचालक प्रकाश शर्मा, संगीत शर्मा और अवनीश शर्मा ने उनके क्रेशर चालू करने के लिये 10 लाख रूपये मांगे थे। पुरानी जान पहचान की वजह से नरेश ने 5 साल पूव्र यह राशि दी थीं ।
आरोपियों ने कुछ समय में पैसे लौटाने का वादा किया था। उन्होंने कुछ चेक भी दिये जो बाउंस हो गये। पीडित के बार-बार पैसे मांगने पर आरोपियों ने भुगतान से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। नरेश ने पहले थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं ह ोने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने सबूतो और गवाहों के आधार पर इंदरगंज थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गये है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस ठगों को ढूंढ रही है
मामले की जानकारी देते हुए धर्मेन्द्र कुशवाह ने कहा है कि खदान के नाम पर ठगी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर स्कूल संचालक समेत 3 लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

