अतिक्रमण की वस्तुस्थिति जानने कलेक्टर केदारपुर क्षेत्र में पहुँचीं

फूटी कॉलोनी से हटाए गए लोगों के लिये बनाए जा रहे हैं मकान
ग्वालियर – फूटी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन से बेदखल किए गए लोगों के लिये केदारपुर क्षेत्र की सरकारी जमीन पर नगर निगम द्वारा मकान बनवाए जा रहे हैं। इस जमीन पर अतिक्रमण संबंधी शिकायत मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को मौके पर पहुँचकर वस्तुस्थिति जानी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय एसडीएम विनोद सिंह को निर्देश दिए कि शासन की जिस जमीन पर लोगों को पट्टे दिए गए हैं, उसका सीमांकन कराकर सीमा चिन्ह स्थापित कराएं।
कलेक्टर ने कहा कि यह काम जल्द से जल्द पूर्ण करें, जिससे मकानों का काम तेजी से आगे बढ़ सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व एसडीएम झांसी रोड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *