बाबा अचलनाथ ने भक्तों संग खेली होली, पालकी में सवार निकले नगर भ्रमण के लिये, जगह-जगह हुआ स्वागत

शहर में निकलता बाबा अचलनाथ का चल समारोह - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. बुधवार की सुबह रंगपंचमी के मौके पर भगवान अचलनाथ भक्तों के साथ होली खेलने के लिये निकले। बाबा अचलनाथ सुबह 11.30 बजे पालकी (डोले) में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस बीच बाबा स्वर्ण मुकुट धारण कर भव्य श्रृंगार में दिखाई दिये। नगर भ्रमण के दौरान भगवान अचलनाथ शहर में भक्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आये। रास्ते में सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर, गिर्राज मंदिर पर भगवान गिर्राज जी और राममंदिर में भगवान राम के साथ गुलाल से होली खेली। बाबा के चल समारोह का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
भगवान अचलनाथ ने इन रास्तों में खेली होली
बाबा अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के प्रबंध के मुताबिक बाबा अचलनाथ का चल समारोह सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधारी, महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर और राम मंदिर में भगवान श्रीराव के साथ होली खेलने के लिये निकले। चल समारोह में कई आकर्षक झांकियां शामिल होगी। यह इंदरगंज, दालबाजार, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफाबाजार, डीडवाना ओली, राममंदिर, ओल्ड हाईकोर्ट से होते हुए वापिस अचलेश्वर मंदिर पर समाप्त हुआ है।
इस बीच झांकिया, रासलीला और अखाड़े के कलाकार प्रदर्शन करते हुए चले। प्रमुख बाजारों में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा गुलाल, पुष्पवर्षा और चंदन लगाकर पूजा-अर्चना की गयी।
सनातन धर्म मंदिर में रंगपंचमी उत्सव आज
सनातन धर्म मंदिर (SDM)के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल (लल्ला) और कोषाध्यक्ष राकेश बंसल के अनुसार, परंपरागत रूप से भगवान चक्रधर और देवाधिदेव बाबा अचलनाथ परस्पर होली खेली है। नगर भ्रमण के बाद भगवान अचलनाथ, भगवान चक्रधर और गिरिराजधरण के साथ होली खेलने के लिए सनातन धर्म मंदिर पधारें। वहां भगवान चक्रधर की ओर से उनका स्वागत कार्यकारिणी सदस्य और श्रद्धालु ने किया था। बाबा अचलनाथ के साथ पधारे भक्तों को गुलाल लगाकर फूलों की होली से स्वागत किया। साथ ही, शीतल ठंडाई से उनका अभिनंदन भी किया। इससे पूर्व, दोपहर 2 बजे से फाग गायन महोत्सव का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा, भगवान चक्रधर और गिरिराजधरण का पारंपरिक श्रृंगार भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *