नागपुर दंगे का मास्टरमाइंड फहीम खान पुलिस हिरासत में, स्पीच के बाद से ही भड़की उपद्रवियों की भीड़

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है फहीम शमीम खान नाम का शख्स इस दंगे का मास्टरमाइंड है। उसी ने लोगों को उकसा कर भीड़ जुटाई थी। नागपुर पुलिस का दावा है कि 38 वर्ष के फहीम शमीम खान के भाषण के बाद ही नागपुर में हिंसा भड़की थी। उस पर समुदाय को भड़काने के लिये भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। वह माइनोरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी () का नागपुर अध्यक्ष है। फहीम शमीम खान ने 2024 में नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। उसने 2024 में माइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी से नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गड़करी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस हिंसा का मुख्य आरोपी होने की वजह से उसका नाम एफआईआर में भी नामजद है। आपको बता दें कि औरंगजेब की कब्र का लेकर हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया था। महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में सोमवार की रात 2 गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गयी थी।
महाल के बाद देर रात हंसपुरी में भी हिंसा हुई थी। अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड की और वाहनों में आग लगा दी थी। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 60 से अधिक दंगाईयों को हिरासत में भी लिया था।
औरंगजेब की कब्र को लेकर क्या है विवाद
अभिनेता विक्की कौशल की ’छावा‘ फिल्म कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी। जिसके बाद औरंगजेब का मुद्दा गर्मा गया था। सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी कुछ दिन पहले औरंगजेब की कब्र हटाने की बात कहीं थी। विवाद तब और बढ़ गया जब समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने औरंगजेब को अच्छा शासन बताते हुए कहा था कि उनका मानना है कि औरंगजेब क्रूर नहीं था।
उनका दावा था कि फिल्मों के जरिये औरंगजेब की गलत छवि पेश की जा रही है। इसके बाद से ही औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज हो गयी। कुछ पहले ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने धमकी दी थी कि अगर औरंगजेब की कब्र सरकार नहीं हटाती है तो बाबरी जैसा हश्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *