परिवहन विभाग के एएसआई की संदिग्ध अवस्था में मौत, सौरभ शर्मा के साथ रह चुके हैं तैनात
ग्वालियर. सोमवार की सुबह एक बड़ा मामला नजर में आया है। परिवहन विभाग के इकलौते असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) धर्मवीर सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत होगयी है। एएसआई का शव उनके ही घर में पड़ा मिला है। सोमवार की सुबह 10 बजे यह सूचना पुलिस को मिली थी। एएसआई धर्मवीर सिंह मूल रूप से शिवपुरी निवासी है। वह ग्वालियर परिजवन विभाग में उड़नदस्ता प्रभारी के पद पर तैनात थे। उनकी मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे है।
अभी हाल ही में पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा केमामले में परिवजन विभाग की सुर्खियों में रहा है। एएसआई भी सौरभ के साथ यहां पदस्थ थे। कुछ लोग उनसे जोड़कर भी इस घटना को देख रहे है।। घटना की खबर मिलते ही कंपू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। मृतक एएसआई के परिजनों को खबर कर दी गयी है। पुलिस अब परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।
पुलिस को ऐसा पता लगा है कि एएसआई धर्मवीर सिंह शराब पीने के आदी थी। अभी यहां शिवपुरी लिंक रोड के साउथ एवेन्यू स्थित घर में वह अकेले रहते थे। अत्याधिक शराब पीने से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।