Newsमप्र छत्तीसगढ़

कूनों के जंगल में छोड़े 5 चीते, 4 शावकों सहित गामिनी को किया रिलीज

 4 शावकों सहित गामिनी को किया रिलीज
श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चीतों की संख्या बढ़ गयी हे। खजूरी पर्यटन जोन में सोमवार की दोपहर गामिनी और उसके 4 शावकों को खुले जंगल में आजाद कर दिया गया है। कूनो प्रबंधन इन चीतों को रिलीज किया और शावकों में 2 नगर और 2 मादा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। आजाद किये गये शावकों की उम्र एक साल से ज्यादा है। इन 5 चीतों के छोड़े जाने के बाद खुले जंगल में चीतों की संख्या 17 हो गयी है। बाड़े में केवल 9 चीते रह गये हैं। इनमें 2 माह के 2 शावक भी शामिल हैं। इससे पहले, यही पर 5 फरवरी का ज्वाला और उसके 4 शावकों को भी सीएम ने रिलीज किया था। प्रबंधन ने यह निर्णय धीरा, आशा और उसके 3 शावक सफल प्रदर्शन के बाद लिया है।
पांचों चीतों को कॉलर रेडियो कॉलर पहनाया
वन विभाग ने गामिनी और उसके शावकों को रेडियो कॉलर पहना दिया है। इससे खुले जंगल में उनकी निगरानी की जा सकेगी। विभाग का उद्देश्य इन चीतों को जंगली बनाना है, इसलिए उन्हें नए वातावरण में ढलने का मौका दिया जा रहा है। पार्क में कुल 26 चीते हैं। डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया कि सभी चीते स्वस्थ हैं। अब पर्यटकों को चीतों को देखने का मौका मिल सकेगा।
अब तक 100 हेक्टेयर बाड़े में थे चीते
सीएम ने लिखा कि सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा जिससे निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में आई गामिनी ने 10 मार्च 2024 को छह शावकों को जन्म दिया था। इनमें से 4 जून और 5 अगस्त को एक-एक शावक की मौत हो गई थी। अब बचे चार शावकों में दो शावक नर और दो मादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *