दिवाली से पहले सोना 14 हजार सस्ता, चांदी 9 महीने में 50% गिरी

नई दिल्ली. त्योहारी सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। सितंबर और अक्टूबर 2026 में अब तक 24 कैरेट सोना करीब 14 हजार रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, आईबीजेएफ के अनुसार 31 अगस्त को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.55 लाख रुपए थी जो 23 अक्टूबर को 1.41 लाख रुपए आ गई। वहीं चांदी बीते दो महीने में करीब 43 हजार और 9 महीने में कुल 1.92 लाख रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी 2026 को 3.86 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी, 23 अक्टूबर 2026 को 1.94 लाख तक पहुंच गई।
दिवाली से पहले सोने व चांदी के दाम घटे
सोने और चांदी के दाम बीते 10 महीने में पहले बढे और फिर गिरने लगे। 31 दिसंबर 2025 को घरेलू बाजार में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था जो 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपए तक पहुंचा। जब से 10 महीने में सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। पिछले एक हफ्ते में सोना करीब 4000 रुपए सस्ता हुआ है। 17 अक्टूबर को सोना 1.46 लाख से गिरकर 24 अक्टूबर को 1.42 लाख रुपए तक आ गया।
31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची और फिर दोबारा गिरकर अब तक चांदी 1.92 लाख रुपए सस्ती हो गई है। पीछे एक हफ्ते में चांदी करीब 16503 रुपए सस्ती हुई है। 17 अक्टूबर को चांदी 2.11 लाख रुपए किलो से गिरकर 24 अक्टूबर को 1.94 लाख रुपए पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *