भोपाल के आईएसबीटी पर खडी वर्मा ट्रेवल्स की 8 बसों में लगी आग

भोपाल. आईएसबीटी बस स्टैंड पर रविवार की शाम को वर्मा ट्रेवल्स की बसों में यकायक आग लग गयी। शुरूआती जानकारी के अनुसार एक बस में लगी आग आसपास खड़ी दूसरी बसों में भी आग लग गयी। लगभग 8 बसों में आग लगी है। इनमें नागपुर-अहमदाबाद और सूरत रूट की बसें शामिल है। फायर अधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि फायर सर्विस की 10 गाडि़यों ने आग पर काबू पा लिया है।
फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आगजनी में 4-5 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आगजनी के बाद यात्रियों की सभी ट्रिप कैसिंग कर दी गयी है।
बालाघाट, इन्दौर और सिवनी की बसें भी जली
भोपाल के आईएसबीसी बस स्टैंड पर जिन बसों में आग लगी है वह सभी खाली खड़ी थी। यह बसें बालाघाट, सिवनी, इन्दौर सहित अन्य रूटों पर जाने वाली थी। आगजनी के वक्त बसों में यात्री मौजूद नहीं थे। जहां बसों में आग लगी है। वहां आसपास ऑयल टैंकर भी खड़े थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *