निर्माणाधीन सिरोल पुल 2 वर्षो से अधूरा, प्रतिदिन 25 हजार लोग परेशान

ग्वालियर. सिरोल इलाके में मुरार नदी पर निर्माणाधीन लगभग 2 साल से अधूरा पड़ा है। पुल का काम पूरा न होने से आसपास के 20-25 हजार लोगों को प्रतिदिन परेशानी की वजह बना हुआ है। मुख्य रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को 3-4 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। आवागमन के लिये उपयोग हो रहा वैकल्पिक मार्ग गड्डों और मलबे की वजह खराब हो चुका था। स्थानीय लोगों ने रविवार को अपने पैसों से जेसीबी मंगलवाकर इसे ठीक करवाया। उनका आरोप है कि इस मार्ग पर वाहन फिसलने और पलटने से लोग घायल हो रहे थे। लेकिन शिकायतों के बावजूद परेशानी का समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य करीब चार महीने से बंद है। ठेकेदार का कहना है कि बिलों का भुगतान न होने के कारण काम रोकना पड़ा है। पुल का एक हिस्सा तैयार होने के बावजूद उसे आवागमन के लिए नहीं खोला गया है। लोगों का कहना है कि अगर तैयार हिस्से को सुरक्षा मानकों के हिसाब से खोल दिया जाए, तो आवागमन की समस्या काफी कम हो सकती है। प्रशासन की ओर से इस पर कोई निश्चित समयसीमा सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *