MP में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तैयारी तेज, जानें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन का तरीका
भोपाल. अगर आप मध्यप्रदेश के रहवासी हैं और आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, या फिर आप पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में विशेष पुनरीक्षण कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में एसआईआर (विशेष गहन परीक्षण) का काम पूरा हो चुका है।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी हुए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समय-सारणी निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने आयोग के निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख तिथियां
2 नवंबर 2026 तक: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन
12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
12 नवंबर-11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि
28 दिसंबर 2026 तक: दावे एवं आपत्तियों का निराकरण
4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशनइस प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।
