शरद पूर्णिमा-अचलेश्वर मंदिर पर 3 हजार लीटर से बनी खीर का लगेगा भोग, 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होंगे
ग्वालियर. शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में शरर पूर्णिमा पर सोमवार को भगवान अचलनाथ को खीर का महाभोग लगाया जायेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जायेगा। इस आयोजन के लिये ग्वालियर-चंबल संभाग के 50 से अधिक गांवों से 3 हजार लीटर दूध एकत्र किया गया है। खीर बनाने में 300 किलो चावल, 500 किलो शक्कर, मेवा और केसर का इस्तेमाल किया जायेगा। समिति को 15-20 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। खीर बनाने का काम रात 12 बजे से शुरू होगा। जिसमें 40 हलवाई और कर्मचारी लगेगे।
स्मिति के अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया है कि मंदिर समिति के 3800 सदस्यों के लिये अलग से व्यवस्थास रखी गयी है। उन्हें प्रति व्यक्ति 500 ग्राम खीर दी जायेगी। अन्य भक्तों के लिये 5000 कूपन तैयार किये गये है। वितरण को सही रखने के लिये टोकन प्रणाली भी लागू होगी।
15-20 श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
शरदपूर्णिमा पर खीर के विशेष भोग और प्रसाद वितरण को लेकर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अनुमान के अनुसार, आयोजन में 15-20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए हुए प्रसाद वितरण के लिये कतारों और अलग-अलग व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। समिति का कहना है कि नयी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना चाहती है। मंदिर परिसर में तैयारियों के साथ प्रसाद की उपलब्धता और सुरक्षित पैकिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
