DRP में पुलिस होली के रंगों दिखाई दिये IG और SSP सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, गानों पर जम थिरके
ग्वालियर. होली के दूसरे दिन यानी कि 36 घंटे की ड्यूटी के बाद शनिवार को डीआरपी लाइन में पुलिस होली में अधिकारी और कर्मचारियों जमकर होली खेली। पुलिस अधिकारी होली के रंगों में सराबोर दिखाई दिये। ग्वालियर समेत पूरे एमपी में पुलिस जवानों और अधिकारियों ने हाली के दूसरे दिन शनिवार को होली मनाई। ग्वालियर पुलिस लाइन में होली खेलते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों का हुडदंग देखने ही बन रहा था।
’’रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे और ’’होली खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा‘‘ गाने पर एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी समेत महिला पुलिस अधिकारी जमकर थिरके। हर कोई होली के रंग और उत्साह में चूर दिखाई दिये।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने होली समारोह की शुरूआत सभी को होली की शुभकामनायें देकर की इसके बाद अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तो वहां पूरा माहौल मानो होली के रंग में रग गया। होली के स्पेशल गाने पर पुरूष और महिला पुलिसकर्मी नाचते हुए दिखाई दिये। इस बीच सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने खूब रंग गुलाल उठाया है।
शुक्रवार (14 मार्च) को होली के त्योहार पर पुलिस ने 36 घंटे शहर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी की थी। पुलिस अफसर व जवान होली के अगले दिन पड़वा या दूज पर पुलिस लाइन में होली मनाते हैं। इसी के चलते शनिवार को ग्वालियर पुलिस लाइन में होली का उत्सव मनाया गया। जो पुलिस अधिकारी शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, आज शनिवार को वह पुलिस लाइन में इस तरह होली खेलते नजर आए जैसे गलियों में मस्तानों की टोली हो। इस मौके पर पुलिस अफसरों व जवानों ने अपने गीत गाने, कविता पाठ करने व नाचने का हुनर दिखाया।
अफसरों और जवानों के लिए थी अलग-अलग व्यवस्था
पुलिस लाइन में होली के हुड़दंग को लेकर आरआई लाइन ने सभी इंतजाम काफी अच्छे किए थे। पुलिस अफसरों और जवानों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। पंडाल में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारियों के लिए होली खेलने के इंतजाम थे, जबकि उसके बाद जवानों के लिए।
