रंगपंचमी पर 6 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेगी MP सरकार

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रंगपंचमी यानी 19 मार्च का मोहन यादव सरकार दूसरी बार 6 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 7 वर्ष पूर्व 21 साल और 24 साल के लिये 2-2 हजारी करोड़ऋ रूपये की तीन अलग-अलग किश्तों में लिया जायेगा मार्च में सरकार द्वारा 15 दिन के अंतराल में लिया जाने वाला यह तीसरा कर्ज होगा इौर इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक और कर्ज लिया जा सकता है। रंगपंचमी तक अकेले माच्र में ही 16 हजार रूपये का र्ज सरकार ले चुकी होगी। कर्ज की इस राशि का भुगतान 19 मार्च 2032, 19 मार्च 2046 और 19 मार्च 2049 तक किया जायेगा।
मार्च में 2 बार पहले भी कर्ज ले चुकी है सरकार
इससे पहले 4 मार्च को सरकार ने 6 हजार करोड़ रूपये के 3 कर्ज 2-2 हजार करोड़ रूपये की 3 किस्तों पर लिये थे। इसके बाद 12 मार्च को फिर चार हजार करोड़ रूपये के 2 कर्ज 2-2 हजार करोड़ रूपये की रम के रूप् में लिये गये। अब 19 मार्च को तीसरा कर्ज उठाने की तैयारी है। इस तरह रंगपंचमी को लिये जाने वाले कर्ज सहित 15 दिन में सरकार ने 3 बार में 16 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेने का फैसला किया है।
अब तक 3.75 लाख करोड़ का कर्ज
मध्यप्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक बीजेपी सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था। इसके पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर कर्ज की राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *