ISBT बनकर तैयार-रूट देखने निकले कलेक्टर और एसएसपी, शहर में बसों की एंट्री होगी बंद

ग्वालियर. अंर्तराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) मलगढ़ा तिराहा अटल बिहारी बाजपेई ट्रिपल के नजदीक बनकर तैयार है। यहां से शिवपुरी, दतिया, भिंड और मुरैना के लिये बसों का संचालन कराने को लेकर कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह और निगमायुक्त संघ प्रिय समेत परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम का लेकर सर्वे करने के लिये निकले।
आईएसबीटी से बस में बैठे में अधिकारियों ने 85 किमी का सफर महल 3 घंटे में पूरा कर प्रारंभिक सर्वे किया गया है। इस बीच शताब्दीपुरम, साड़ा एरिया समेत कुछ जगहों पर सड़क की स्थिति ठीक नहीं मिली। सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और दुकानों को हटाने के निर्देश कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को दिये है।
स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार आईएसबीटी पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगरनिगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी गुरूवार को पहुंचे। यहां से बस के द्वारा सबसे पहले भिंड रोड के लिये आईएसबीटी से बस से रवाना होकर यादव धर्मकांटा, शताब्दीपुरम, सिंधिया स्टेच्यू होकर डीडीनगर और भिंड रोड पर पहुंचे। यहां से पूरी टीम खुरैरी के लिये बड़ागांव से सिकरौदा तिराहे पर पहुंची।
सिकरौदा तिराहे से डबरा-दतिया से आने वाली बसों के प्रस्तावित रूट, विक्की फैक्ट्री तिराहा, बेला की वावडी होकर गोल पहाडि़या पहुंचे। यहां पर सड़क किनारे अतिक्रमण नजर आया। एक जगह कलेक्टर ने बस को रूकवाया और अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। गोल पहाडि़या से तिघरा रोड -मोतीझील पहुंचे और यहां से पुरानी छावनी होकर आईएसबीटी पर अधिकारियों की बस रूकी।
संयुक्त दल द्वारा बनाए गए प्रस्तावित रूट
आईएसबीटी से भिंड:
आईएसबीटी से यादव धर्मकांटा से रेलवे ब्रिज से देवरा बाबा चौराहा, टाइगर चौक, सिंधिया स्टेच्यू, नींबरी तिराहा होते हुए कोठारी हाउस, दीनदयाल नगर गेट से भिंड के लिए सर्वे किया।
आईएसबीटी से डबरा-झांसी:
आईएसबीटी से जलालपुर तिराहा, पुरानी छावनी चौराहा से मोतीझील बायपास तिघरा चौराहा होते हुए गोल पहाड़िया की ओर बसे निकलेंगी। यहां से चौधरी ढाबा से चिरवाई नाका होते हुए विक्की फैक्ट्री से सिकरोदा होते हुए डबरा-झांसी जाएंगी।
आईएसबीटी से शिवपुरी रोड:
आईएसबीटी से पुरानी छावनी चौराहा, मोतीझील बायपास होते हुए गोल पहाड़िया से चौधरी का ढाबा-शिवपुरी शहर की ओर जाने वाली बसें।
कुछ जगह समस्याएं ज्यादा इसलिए रोड चौड़ी कराएंगे
आईएसबीटी बनकर तैयार है। उसका मेंटेनेंस के लिए टेंडर करना है। आईएसबीटी से भिंड-डबरा और शिवपुरी मार्ग पर बसों के संचालन के लिए प्रस्ताबित रूट को देखा गया। 3 रूट पर देखने में आया है कि कहीं रोड चौड़ीकरण करना होगा और जहां ट्रैफिक लोड ज्यादा है उसे कम करना पड़ेगा। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और सड़क सुरक्षा समिति में चर्चा की जाएगी।
रुचिका चौहान, कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *