ग्वालियर में होली जुलूस और जुमे की नमाज की ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

ग्वालियर. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि करीब 2 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए करीब सौ से ज्यादा मोबाइल वैन के साथ ही प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के फिक्स पॉइंट लगाए जाएंगे। फिक्स पॉइंट से पहले इस तरह स्टॉपर लगाए जाएंगे कि वाहन चालक को पॉइंट पर पहुंचने से पहले ही रफ्तार कम करनी पड़े, जिससे उनकी जांच की जा सके। इस दौरान संदिग्ध और हंगामा करने वालों को हवालात पहुंचाया जाएगा। त्योहार के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
बिना अनुमति डीजे बजाने वालों पर लिया जाएगा एक्शन
ग्वालियर एसएसपी ने कहा- होली प्रेम का त्योहार है और इसे प्रेम से मनाएं। अभी एग्जाम चल रहे हैं, इसलिए साउंड का प्रयोग भी तय मानक पर करें, ताकी जिन छात्रों के एग्जाम चल रहे हैं, उन्हें परेशानी न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *