ग्वालियर में पूर्व बॉयफ्रेंड ने तुड़वाई शादी, मंगेतर को भेजे अपने साथ लिए फोटो

ग्वालियर. एक युवती की सगाई उसके ही पूर्व बॉयफ्रेंड ने तुड़वा दी है। दो साल पहले युवती की इस लड़के से दोस्ती हुई थी। उस समय उसने खुद को इंजीनियरिंग का छात्र बताया था। दो साल बाद जब युवती को पता लगा कि उसका बॉयफ्रेंड आवारा और बेरोजगार है। इस पर युवती ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी। हाल ही में युवती की सगाई तय हुई थी। जिस पर पुराने दोस्त ने अपने साथ के कुछ फोटो-वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए। जिससे मंगेतर नाराज हो गया और उसने रिश्ता तोड़ दिया। घटना झांसी रोड बॉयज पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है।
इंजीनियरिंग का स्टूडेंट बताकर दोस्ती की थी
थाटीपुर स्थित खलिफा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि दो साल पहले उसकी दोस्ती युवराज उर्फ गोल्डी रजक निवासी ललितपुर कॉलोनी से हुई थी। दोस्ती होने के बाद उनके बीच अच्छे सबंध हो गए। उसने खुद को इंजीनियरिंग का छात्र बताया था और अच्छे घर से होने की बात कही थी। पर इसी बीच युवराज जेल गया तो उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड क्रिमिनल है। जिस पर उसने उससे संबंध तोड़ दिए। जेल से छूटकर जब युवराज बाहर आया तो वह सीधे उसके घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसके आपराधिक व्यक्तित्व होने के चलते उसने शादी से इनकार कर दिया। उस समय तो वह वहां से चुपचाप चला गया।
9 मार्च को जब युवती चेतकपुरी पर टेम्पो का इंतजार कर रही थी कि तभी युवराज वहां पर आया और अपने साथ चलने को कहा। जब उसने सगाई होने की जानकारी दी तो वह जबरन उसे लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचा। यहां पर उसके साथ शादी करने की बोला, जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी।
मंगेतर को भेज दिए फोटो-वीडियो
आरोपी युवराज ने युवती के निजी फोटो उसने मंगेतर को भेज दिए। जिसके बाद मंगेतर ने उससे सगाई तोड़ दी। सगाई तोड़े जाने का पता चलते ही युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की तो पता चला कि आरोपी अपने घर पर ताले डाल कर फरार हो गया।
झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *