पाकिस्तानी सेना बोली रेस्क्यू ऑपरेशन कम्पलीट, बीएलए बोली -154 बंधक हमारे कब्जे में है

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाईजैक जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन कम्पलीट हो गया है। दूसरी ओर बलूच लिबरेशन आमी का ताजा बयान आया है कि 154 से अधिक अब भी हमारे कब्जे में है। पहले बुधवार की रात को पाकिस्तानी इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक अहमद ंशरीफ चौधरी की ओर से कहा गया था कि सभी बंधकों को बचा लिया गया है और 33 बीएलए विद्रोहियों को मार डाला गया है। ऐसा बयान में कहा गया है कि पाक सेना ने एयरफोर्स, फ्रंटियर कोर और स्पेशल सर्विस ग्रुप के साथ मिलकर बोलन में ट्रेन पर हमला करने वाले 33 आतंकवादियों को एक रेस्क्यू ऑपरेशन में मार गिराया है और सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गयी है।
हमारे कब्जे में 150 बंधक-BLA
इसके तत्काल बाद बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि अभी भी उनके कब्जे में 150 से अधिक पाक नागरिक है। जिन्हें बीएलए ने बंधक बनाया हुआ है। बीएलए ने बताया कि ट्रेन में कुल 426 यात्री थे। जिनमें कुल 214 सैन्यकर्मी शामिल थे। ट्रेन हाईजैक के पहले घंटे में 212 यात्री रिहा किये गये थे। अभी तक 40 पाक सैन्यकर्मी और 60 बंधक मारे जा चुके हैं।
BLA ने दावा किया कि पाकिस्तान की ओर से 16 बार बंधकों को बचाने के लिए कोशिश की है, जिसमें 63 पाक बलों के जवान घायल हुए हैं. बीएलए के अनुसार, अभी-भी उनके कब्जे में 154 से ज्यादा पाक नागरिक हैं, जिन्हें उन्होंने बंधक बनाया हुआ है. बीएलए ने ये भी बताया कि इस दौरान उनके 3 लड़ाके भी मारे गए हैं. बीएलए ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हाईजैक के बाद से बीते 24 से ज्यादा वक्त बीत चुका है और अब पाक सेना के पास हमारी मांग पूरी करने के लिए 18 घंटे बचे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *