खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा एवं रसगुल्ले का लिया सेम्पल  राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए 

ग्वालियर – त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम निरंतर क्षेत्र में घूमकर जाँच कर रही है एवं खाद्यान्न के नमूने भी एकत्र कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश शिरोमणि ने दल के साथ मंगलवार को मोर बाजार में पाठक मावा भण्डार तथा बालाजी डेयरी प्रोडक्ट एवं पाल मावा भण्डार व सदगुरु मावा भण्डार का निरीक्षण किया और इन फर्मों से मावे के नमूने प्राप्त किए। इसके साथ ही शानौ शौकत शिंदे की छावनी का निरीक्षण कर रसगुल्ले के नमूने प्राप्त किए।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लिए गए नमूनों की जांच के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *