कांग्रेस महिला नेत्री बोली टिकट के बदले रात बिताने की डिमांक या 10 लाख रूपये भी मांगे, एसपी ऑफिस पर आत्मदाह की धमकी
ग्वालियर. कांग्रेस की महिला नेता ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाये है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है, उसने यह आरोप है कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की ओर से पार्षद के टिकट के लिये 10 लाख रूपये मांगे गये और साथ ही एक रात बिताने की शर्त रखी गयी। महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा उन्हें मानसिक रूप प्रताडि़त कर रहे हैं। उनका कहना है कि शर्मा के नजदीकी पार्षद विकास जैन ने यह डिमांड उसके सामने रखी थी। मांग पूरी न करने पर टिकट भी नहीं दिया गया।
ज्योति ने पार्टी के लेटर पैड पर अपनी बात लिखकर कार्यवाही की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं होने पर वह एसपी कार्यालय में आत्मदाह कर लेगी। उसका आरोप है कि अब सुनील शर्मा अपने लोगों के माध्यम से उसे सामाजिक रूप से बदनाम कर रहे हैं।
