सुरंग खड़ी ट्रेन हाईजैक, 182 यात्री बंधक, 20 सैनिकों की हत्या, पकिस्तान एयर स्ट्राइक की तैयारी में

नई दिल्ली. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया बीएलओ के अनुसार, 182 यात्रियों को बंधक बनाया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अभी तक 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके है और साथ ही एक ड्रोन को भी मार गिराया है। ट्रेन को हाईजैक करने के बाद बीएलए ने जारी किये अपने बयान में शहबाज सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाक सेना उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो वह सभी बंधकों को मार देंगे।
बीएलए ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि एयर स्ट्राइक तत्काल नहीं रूकी तो अगले एक घंटे के भीतर सभी बंधकों को मार दिया जायेगा। हालांकि इस घटना पर पाक सेना पुलिस की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आयी है। जानकारी के मुताबिक बीएलए का मुकाबला करने के लिये पाक सेना एयर स्ट्राइक की तैयारी कर रही है। एयर एसेट तैनात किये गये है।
BLA ने ट्रेन पर सवार 20 पाक सैनिकों को मारा
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बीएलए ने ट्रेन पर सवार 20 सैनिकों को मार दिया है।  बीएलए ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ हो रहे हवाई हमले नहीं रुके तो अगले एक घंटे के भीतर वो सभी बंधकों को मार देंगे. दरअसल कुछ देर पहले बीएलए ने एक ड्रोन को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *