सुरंग में थी जाफर एक्सप्रेस तो उड़ाई पटरियां, 450 यात्रियों से भरी ट्रेन हाईजैक

नई दिल्ली. पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार यहां बलूच लिब्ररेशन आर्मी (बीएलए) ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। जिसमें 450 से अधिक यात्री सवार थे। बीएलए की ओर से कथित रूप से जारी एक बयान भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर उनके खिलाफ मिलिट्री एक्शन लिया जाता है तो वह सभी की हत्या कर देंगे।
बलूचिस्तान प्रान्त की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आखिर बीएलए ने किस तरह ट्रेन को हाईजैक कर लिया। बलूचिस्तान प्रान्त प्रशासन के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया है कि बोलान में मस्काफ के इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया है। ट्रेन के अन्दर ड्रायवर घायल है। सिक्योरिटी फोर्सेज इलाके में भेजी गयी है। उन्होंने बताया है कि पूरा पहाड़ी इलाका है सुरक्षा बल भी वहां पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *