विधानसभा में अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा, शिक्षकों की कमी पर उठे सवाल

भोपाल. बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हंगामा हो गया। चर्चा के बीच में ही विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश के स्कूलों में 7 हजार शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया और कहा है कि सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि विधायक अभिभाषण से हटकर वक्तव्य दे रहे हैं। सत्ता पक्ष के दूसरे सदस्य भी सारंग का समर्थन करने लगे। शोर शराबे की स्थिति बन गयी। जवाब में कांग्रेस विधायक भी शोर-शराबा करन लगे।
कांग्रेस विधायक प्लास्टिम के सांप लेकर पहुंचे विधानसभा
इससे पहले मंगलवार की सुबह कांग्रेस विधायक प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे। गांधी प्रतिमा के सामने बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया और विपक्ष का कहना है कि भाजपा सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुण्डली मारकर बैठी है। युवा परेशान हो रहे हैं।
केवलारी विधायक गेहूं की बालियों के साथ पहुंचे विधानसभा
केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने गेहूं की बालियां लेकर प्रदर्शन किया और वह बालियों के साथ ही सदन के अन्दर जाना चाहते थे। लेकिन मार्शल ने उन्हें रोक लिया। इस पर विधायक उनसे बहस करने लगे। विधायक ने कहा है कि किसानों को न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और न ही पानी । मैं स्पीकर को यह सूखी बालियां भेंट करना चाहता हूं। किसानों की वेदना दिखाना चाहता हूं। विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल समाप्त होने के बाद वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये 19206 करोड़ 79 लाख 529 रूपये के दूसरे अनुपूरक बजट को सदन में पटल पर रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *