अगले लोकसभा चुनावों का एजेंडा तय कर चुकी BJP, MP के सीएम और पूर्व सीएम के बड़े बयान

भोपाल. मध्य प्रदेशमें अगले विधानसभा चुनाव और देश-प्रदेश में अगले लोकसभा चुनाव में अभी खासा वक्त है पर बीजेपी इनका एजेंडा तय कर चुकी लगती है। आनेवाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण, पार्टी का बड़ा मुद्दा रहेगा। प्रदेश के दो बड़े नेताओं के बयानों से यह बात सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्य के पूर्व सीएम, केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की चुनावों में अहमियत को लेकर अलग अलग जगहों पर एक जैसे बयान दिए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगले चुनावों में स्पष्ट हो जाएगा कि बहनों को महत्व कौन देता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो साफ कहा कि 2028-29 में होने वाले चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ होंगे।
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में मीडिया से बात की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मार्ट पार्क में महिलाओं के साथ पौधे रोपने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण किया है। आगामी 2028-29 के चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ ही होंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्हें 33 प्रतिशत सीटें मिलेंगी, वे सांसद, विधायक और मंत्री बनेंगी। यही महिलाएं देश को समृद्ध बनाएंगी। शिवराजसिंह चौहान ने यह भी कहा कि महिलाएं अब राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *